खेतों में काम करते समय आसमानी बिजली गिरने से व्यक्ति की मृत्यु

Edited By Mohit,Updated: 16 Sep, 2019 04:41 PM

sky lightning person death

कस्बा से सटे गांव मूल्लोवाली में खेतों में सप्रे करते एक मजदूर की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

डेरा बाबा नानक (वतन,कंवलजीत): कस्बा से सटे गांव मूल्लोवाली में खेतों में सप्रे करते एक मजदूर की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू पुत्र बादी निवासी गांव बाऊली पुलिस स्टेशन रामदास गांव मूल्लोवाली में धान के खेतों में सप्रे कर रहा था कि अचानक आसमानी बिजली गिरने से वह बुरी तरह से जल गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसमानी बिजली से उसके पास स्थित तूड़ी को भी आग लग गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही एस.एच.ओ दलजीत सिंह पड्डा मौके पर पहुंचे। मृतक राजू के परिवारिक सदस्या व उसके पुत्र मुख्तियार मसीह ने बताया कि वह सुबह ही साढ़े 6 बजे अपने पिता को जहां कार्य करने हेतु छोड़ कर गया था। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु आसमानी बिजली गिरने से नहीं हुई और उसने हत्या की अशंका व्यक्त की। इस सम्बन्धी एस.एच.ओ ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृत्यु किस तरह से हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!