कांग्रेस ने 55 साल में सिर्फ घोटाले, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति की : श्वेत मलिक

Edited By Vatika,Updated: 11 Feb, 2019 10:29 AM

shwait malik

आगामी आम लोकसभा चुनावों के दृष्टिविगत पंजाब भाजपा की ओर से सूबे के 3-3 महत्वर्पूण निर्वाचण क्षेत्रों पठानकोट, होशियारपुर और मुकेरियां के कार्यकत्र्ताओं का शक्ति केन्द्र बूथ सम्मेलन स्थानीय पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद और प्रदेश...

मुकेरियां/पठानकोट(नागला,शारदा,आदित्य): आगामी आम लोकसभा चुनावों के दृष्टिविगत पंजाब भाजपा की ओर से सूबे के 3-3 महत्वर्पूण निर्वाचण क्षेत्रों पठानकोट, होशियारपुर और मुकेरियां के कार्यकत्र्ताओं का शक्ति केन्द्र बूथ सम्मेलन स्थानीय पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान श्वेत मलिक विशेष रूप से पहुंचे।

मलिक ने कार्यकत्र्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लामबंद किया। वहीं उन्होंने उत्साह भरते हुए कहा कि 24 फरवरी को अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी शक्ति केंद्र सम्मेलन में कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होंगे। इसी के मद्देनजर पंजाब भाजपा की ओर से मुकेरियां के गांव डुगरी राजपूतां में कार्यकत्र्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष रूप से पहुंचे। मलिक  ने कार्यकत्र्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लामबंद किया। इस मौके उन्होंने कांग्रेस के मिलावटी ठग बंधन को भाजपा कार्यकत्र्ताओं को धूल चटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्ति केन्द्र सम्मेलन में कार्यकत्र्ताओं में जोश भरेंगे। 

मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए विभिन्न लाभदायक स्कीमों को चलाया गया है। मलिक ने कहा कि मोदी सरकार के 55 महीने कांगे्रस के 55 साल पर भारी हैं। कांग्रेस ने 55 साल में सिर्फ  घोटाले, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करके देश का आर्थिक और विकास का नुक्सान किया है। आज पूरे विश्व में मोदी सरकार की सराहना को देखकर कांग्रेस ने मिलवटी ठगबंधन बनाया है। जिन भ्रष्टाचारी राजनीतिक दलों की विचारधारा कभी मिली नहीं थी और एक दूसरे के खिलाफ  चुनाव लड़ते रहे हैं वे आज मिलावटी ठगबंधन में बंध गए हैं। यह ठगबंधन मोदी की लोकप्रियता और कुशल कार्यशैली को देखकर घबरा चुके हैं। लेकिन कांग्रेस के इस मिलावटी ठगबंधन को चुनावों में देशवासी सबक सिखाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!