बालटाल में श्री महादेव सेवा समिति बटाला द्वारा लगाए जाने वाले भंडारे के ट्रक किए रवाना

Edited By swetha,Updated: 25 Jun, 2019 10:38 AM

shri amarnath yatra

नशा आज पंजाब की जवानी को ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों के नौजवानों को भी अपने शिकंजे में जकड़ रहा है, जिससे बचने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। नौजवान हमारे देश का भविष्य है। उसको बचाना बहुत जरूरी है। ये शब्द आज श्री महादेव सेवा समिति...

बटाला(बेरी): नशा आज पंजाब की जवानी को ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों के नौजवानों को भी अपने शिकंजे में जकड़ रहा है, जिससे बचने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। नौजवान हमारे देश का भविष्य है। उसको बचाना बहुत जरूरी है। ये शब्द आज श्री महादेव सेवा समिति बटाला के प्रधान विजय प्रभाकर द्वारा श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में लगाए जाने वाले 22वें लंगर भंडारे के लिए ट्रक रवाना करने से पहले करवाए गए समागम को संबोधित करते हुए श्री विजय कुमार चोपड़ा मुख्य सम्पादक ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप ने कहे।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के नौजवान बड़ी संख्या में विदेशों में जा रहे हैं जिससे आने वाले 15 वर्षों में हमें नौजवानों की कमी महसूस होगी और घरों में बुजुर्गों का हाल पूछने वाला कोई भी नहीं होगा। श्री विजय चोपड़ा ने सोसायटी में तलाक के बढ़ते केसों का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक चिंताजनक विषय है क्योंकि पंजाब की अदालतों में तलाक के लगभग 28,000 केस चल रहे हैं और अब हिमाचल भी इससे अछूता नहीं रहा है। बटाला के प्रसिद्ध समाज सेवक महाशा गोकुल चंद जी की बात करते हुए श्री विजय चोपड़ा ने कहा कि महाशा जी अपने आप में एक महान शख्सीयत हैं जिन्होंने बटाला में कई संस्थाएं चलाकर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह आज से करीब 20-25 वर्ष पहले महाशा जी को बटाला में मिले थे, तब महाशा जी ने कहा था कि आज आपको कुछ दिखाना है।

सुबह 10 बजे से हमें रात के 8 बजे गए, लेकिन लोगों द्वारा दान की इमारतें खत्म नहीं हो रही थीं।आखिर में श्री विजय चोपड़ा जी ने समिति अध्यक्ष विजय प्रभाकर व उनकी टीम को 22वां लंगर भंडारा बालटाल में लगाने हेतु तहे दिल से बधाई दी और कहा कि आप ही जैसे लोगों ने श्री अमरनाथ को शेष भारत से जोड़ कर रखा है क्योंकि यदि आप लंगर नहीं लगाएंगे तो लोग वहां यात्रा करने हेतु आने से भी गुरेज करेंगे, क्योंकि वहां न तो खाना ही है, न ही पीने हेतु पानी है।

इस अवसर पर विजय प्रभाकर की पौत्री आराध्य प्रभाकर ने आए अतिथियों को फूल भेंट करके उनका हाॢदक स्वागत किया व गायत्री मंत्रोच्चारण कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। मंच का संचालन समाज सेवक वरिन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राकेश मलिक लुधियाना, दीपक गर्ग जालन्धर, अनिल पुंज उर्फ राजू लुधियाना, इकबाल सिंह अरनेजा, रिटा. मैनेजर विजय शर्मा, पवन कुमार, हैडमास्टर चरणजीत सिंह फजल, सुख तेजा उमरपुरा, हरिन्द्र सिंह पूर्व पार्षद, प्रधान अशोक अग्रवाल डीलक्स स्पोर्ट्स, लायन पद्म कोहली, मा. जोगिन्द्रपाल, सुनील वर्मा, वरिन्द्र शर्मा प्रधान श्री बावा लाल निष्काम सेवा सोसायटी बटाला, भारत भूषण शर्मा उप-चेयरमैन श्री ब्राह्मण सभा पंजाब, संजीव प्रभाकर भगवती ट्रेडर्स जालन्धर, कृष्ण गोपाल शर्मा मीरथल, सुदर्शन शर्मा, प्रिं. मैडम अजय सरीन, जे.एन. शर्मा प्रधान श्री ब्राह्मण सभा पंजाब, अशोक कुमार, मिक्की प्रभाकर, लायन रविन्द्र सोनी जोन चेयरमैन, रमेश वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गुरदासपुर, बंटी टै्रंड्स, विक्की शर्मा, डा. लक्की नंदा बहरामपुर, सतीश शर्मा इंस्पैक्टर विजीलैंस, बबलू शाह पठानकोट, नीले शाह पठानकोट, अशोक मेहता, दिनेश अरोड़ा, कमल महाजन पूर्व पार्षद, हर्ष शर्मा कादियां, परवेज सोनी कादियां, रवि सनियाल, रमन दत्ता लुधियाना, चन्द्रशेखर साम्बा आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!