Edited By Mohit,Updated: 11 Sep, 2019 07:41 PM
गत रात अयोघ्या से आए एक साधु को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से वह घायल हो गया।
गुरदासपुर (विनोद): गत रात अयोघ्या से आए एक साधु को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से वह घायल हो गया। अस्पताल मे ईलाज के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक साधु की पहचान उमेश पुत्र छोटा महात्मा निवासी पटना के रूप मे हुई।
इस संंबंधी जानकारी देते हुए मृतक उमेश के साथी राजेश पांडे ने बताया कि वह अयोघ्या से आए थे तथा उन्होंने मां ज्वाला जी मंदिर (हिमाचल प्रदेश) जाना था। रात अधिक होने के कारण वह दीनानगर के बाबा श्रीचंद धार्मिक स्थान पर ठहरने के लिए जा रहे थे तो रास्ते मे अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उमेश को टक्कर मार दी। लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया परंतु ईलाज के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस इस संबंधी कारवाई कर रही है।