पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ट्रक-ट्राले की भिड़त में 1 की मौत, 1 गंभीर घायल

Edited By Mohit,Updated: 04 Feb, 2021 04:02 PM

road accident death

गत देर रात्रि के समय पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राज मार्ग में पुल नम्बर 3 के समीप स्थित..............

सुजानपुर (ज्योति, बख्शी): गत देर रात्रि के समय पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राज मार्ग में पुल नम्बर 3 के समीप स्थित साढ़ा चुल्हा होटल के सामने ट्रक (पी.बी.30.आर.4295) व ट्राला (पी.बी.10.जी.एक्स.9422) की आमने-सामने भिड़त होने से ट्रक चालक व ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सिविस अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां ट्रक चालक की पहचान राम सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव पथराल बठिंडा के रूप में हुई। जबकि ट्राला चालक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी शाहकोट (जालंधर) के रूप में हुई। वहीं हादसे के दौरान ट्राला चालक की नाजुक हालत होने के चलते उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। 

वहीं मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलविन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक अमृत्सर की ओर से जम्मू की ओर जा रहा था जबकि ट्राला विपरित दिशा जम्मू की ओर से पठानकोट की ओर जा रहा था कि उक्त स्थल पर दोनों गाडिय़ों की भिड़त हो गई। जिस दौरान ट्राला चालक की मौत हो गई। जिसके चलते पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!