Edited By Anjna,Updated: 04 May, 2018 10:31 AM
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटर सवारों को टक्कर मारने से एक की मौत व दूसरे के गंभीर घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह पुत्र देसू राम व बलबीर सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी चूहेवाल अपने स्कूटर पर सवार होकर बटाला से गांव...
बटाला (बेरी): तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटर सवारों को टक्कर मारने से एक की मौत व दूसरे के गंभीर घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह पुत्र देसू राम व बलबीर सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी चूहेवाल अपने स्कूटर पर सवार होकर बटाला से गांव चूहेवाल की तरफ जा रहे थे।
जब वे बटाला-जालन्धर रोड बाईपास से चूहेवाल की तरफ मुडऩे लगे तो तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उक्त स्कूटर सवारों को अपनी चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलैंस 108 के जरिए बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया जहां पर डाक्टरों ने स्वर्ण सिंह को मृत करार दे दिया जबकि घायल बलबीर सिंह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।