बिजली कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर निकाली रोष रैलियां

Edited By swetha,Updated: 03 Dec, 2019 08:58 AM

powercom employee protest

‘करोड़ों कमाने वाली पावरकॉम मैनेजमैंट नही दे सकी कर्मचारियों को वेतन’

गुरदासपुर(विनोद/ हरमनप्रीत/वतन/सुनील): पंजाब राज्य पावरकॉम व ट्रांसको में कार्यरत कर्मचारियों को नवम्बर माह का वेतन न मिलने कारण विभिन्न संगठनों ने रोष रैली कर पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया। इस मौके पर भुपनेश कुमार अध्यक्ष बार्डर जोन अमृतसर, बलबीर सिंह, बलवंत सिंह, पवन कुमार, जतिन्द्र कुमार, अमृतपाल सिंह मंडल लेखाकार, शैलेन्द्र भास्कर मंडल, राकेश ठाकुर, चंद्र शेखर, रजिन्द्र कुमार, दलीप कुमार पी.ए., नीरज कुमार, राजेश सल्होत्रा आदि भी उपस्थित थे।

‘करोड़ों कमाने वाली पावरकॉम मैनेजमैंट नही दे सकी कर्मचारियों को वेतन’
रोष रैली दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार व पावरकॉम मैनेजमैंट की गलत नीतियों कारण प्रतिदिन करोड़ों रुपए एकत्रित करने वाला पावरकॉम अपने कर्मचारियों को नवम्बर का वेतन ही जारी नहीं कर सका, जिस कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर बिजली की सबसिडी के पैसे विभाग को अदा नहीं किए गए जिस कारण आॢथक संकट बढ़ गया है। नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन मात्र 175 करोड़ प्रतिमाह बनता है, लेकिन राजस्व कई गुणा अधिक होता है। उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक उप मंडल स्तर पर रोष प्रदर्शन, 2 व 3 जनवरी 2020 को मुख्यालय पटियाला के समक्ष 2 दिवसीय धरना दिया जाएगा।

कहां हुई रैली व किसने किया नेतृत्व
स्थानीय नेहरू पार्क में टी.एस.यू. की रैली की अध्यक्षता साथी बलकार सिंह ने की। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी दल द्वारा सर्कल कार्यालय गुरदासपुर में रवेल सिंह सहायपुर प्रादेशिक अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली की गई। टैक्रीकल सॢवसज यूनियन सब-डिविजन जोड़ा छत्रां में टी.एस.यू. के प्रधान दलजीत सिंह ने संबोधित किया। सब अर्बन कार्यालय रेलवे स्टेशन में अध्यक्ष फिरोज मसीह के नेतृत्व में रोष रैली की गई जिसमें सर्कल अध्यक्ष दरबारा सिंह छीना विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कलानौर के पावरकॉम सब-डिवीजन कार्यालय में भी कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली जिसमें रणधीर सिंह काहलों सम्बोधन किया। सब-डिवीजन काहनूवान में रोष रैली को अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह ने संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!