Edited By Sanjeev,Updated: 12 Aug, 2018 04:10 PM
पुलिस थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने वाहनों की चैकिंग हेतु नलवा ब्रिज के पास लगाए नाके के दौरान 3 युवकों को चोरी के 3 मोटरसाइकिलों व ऑटो रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह रूबी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर...
पठानकोट/डमटाल(आदित्य, शारदा, कंवल,मनिन्द्र): नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने आज मंड एरिया के गांव बरोटा में एक मीटिंग का आयोजन किया। इसमें संयुक्त रूप से पंजाब पुलिस के मुकेरियां डी.एस.पी. रविन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ भाग लिया। मीटिंग में सीमावर्ती पंजाब के गांवों से काफी संख्या में लोगों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर एस.पी. संतोष पटियाल ने कहा कि बरोटा गांव चिट्टे के लिए पंजाब में खूब मशहूर है और दूर-दूर से नौजवान अपनी नशे की प्यास बुझाने यहां आते हैं और नशे के ओवरडोज के कारण अपनी जान गंवा बैठते हैं। जब इन नशे के तस्करों को काबू करने के लिए पुलिस दबिश देती है तो वे सीमा लांघकर पंजाब भाग जाते हैं। इसीलिए अब पंजाब व हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। इस दौरान बरोटा गांव का स्वामी विवेकानंद युवक मंडल व महिला मंडल की महिलाएं भी मौजूद थीं। इस दौरान युवक मंडल के अध्यक्ष प्रेम सिंह, महिला मंडल की विजय कुमारी, दर्शना देवी, मनप्रीत, शारदा देवी, रजनी बाला आदि ने नशे के तस्करों की अवैध गतिविधियों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा।
सेवानिवृत्त सैनिक संग्राम सिंह ने कहा कि वह देश के लिए लड़ा है, परंतु अब समाज के लिए लड़ेगा। ठाकुरद्वारा के युवा नौजवान विक्की ने कहा कि उन्होंने हजारों लीटर लाहन पकड़वाने में पुलिस की सहायता की है, परंतु ठाकुरद्वारा चौकी अति संवेदनशील होने के कारण यहां स्टाफ की कमी है तथा इसके साथ ही क्षेत्र में और अधिक गश्त की जरूरत है। इस मौके पर एस.पी. संतोष पटियाल ने कहाकि अगर कोई तस्कर उन्हें डराता या धमकाता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
मीटिंग में उस समय माहौल गर्मा गया जब महिलाओं ने सभी अधिकारियों के समक्ष एकजुट होकर शिकायत की कि उन्हें महिला नशा तस्करों ने आवाज उठाने पर धमकाया है, जिस पर जो नशा तस्कर महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद थीं, उन्हें एस.पी. ने तुरंत पकड़कर उन पर कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उन दोनों नशा तस्कर महिलाओं को पकड़ कर हिरासत में लिया।
इस अवसर पर इंदौरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया, ठाकुरद्वारा चौकी प्रभारी सुरिन्द्र राणा, पराल के अध्यक्ष जुगल, बुढाबड़ के सरपंच कुलदीप कुमार, बसंतपुर के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह, लाल सिंह, रमाकांत, पूर्ण सिंह, निर्मल सिंह, सूबेदार ओम प्रकाश, स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।