Edited By swetha,Updated: 02 Jul, 2018 11:04 AM
थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने स्मैक पीते 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
बटाला(बेरी): थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने स्मैक पीते 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दौराने गश्त गांव धर्मकोट बग्गा के श्मशानघाट की दीवार के साथ बैठ कर स्मैक पीते 2 युवकों बिक्रमजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जोड़ासिंघा को काबू किया है तथा इनसे एक सिल्वर पेपर पन्नी, सिल्वर पेपर पाइप व एक लाइटर बरामद हुआ है। ए.एस.आई. के अनुसार उक्त दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना किला लाल सिंह में केस दर्ज कर दिया है।