Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2019 03:17 PM
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला(बेरी): अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (48) निवासी शिकार माछीयां हाल निवासी सरकारी क्वार्टर पठानकोट जी.आर.पी. बताई गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी रजवंत कौर ने बताया कि मृतक जी.आर.पी. रेलवे पुलिस पठानकोट कैंट में ड्यूटी करता था। उसकी ड्यूटी डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर लगने के कारण वह आज अपनी कार पर वहां जा रहा था। रास्ते में गांव अठवाल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. पंजाब सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना सेखवां में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।