Edited By swetha,Updated: 18 Dec, 2018 02:10 PM
ना सिविल लाइन की पुलिस ने हैरोइन सहित 2 को काबू किया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सुखजिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दौराने गश्त सागरपुरा मोड़ काहनूवान रोड से सूरज कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी
बटाला(बेरी/ साहिल): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने हैरोइन सहित 2 को काबू किया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सुखजिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दौराने गश्त सागरपुरा मोड़ काहनूवान रोड से सूरज कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा अमृतसर को 16 ग्राम हैरोइन एवं ए.एस.आई. कैलाश चन्द्र ने दौराने गश्त डीलक्स पुली जी.टी. रोड बटाला से संजीव कुमार पुत्र ओम दत्त निवासी कस्बा कोटला जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को 14 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अनुसार उक्त दोनों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत उपरोक्त थाने में अलग-अलग केस दर्ज कर दिए गए हैं।