पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Sep, 2019 04:14 PM

neighbors attacked with sharp weapons and injured

गांव संगरावां में पड़ोसियों द्वारा व्यक्ति को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया।

बटाला(बेरी): गांव संगरावां में पड़ोसियों द्वारा व्यक्ति को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गुरनाम सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव संगरावां के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि हमारे पड़ोसी का बेटा हमारे घर के गेट के सामने साथियों सहित खड़ा होता था, जिसे मेरे भाई गुरनाम सिंह ने वहां पर खड़ा होने से रोका तो पड़ोसी नौजवान व उसके पिता ने साथियों के साथ मिलकर मेरे भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया व फरार हो गए। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों ने गुरनाम सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!