Edited By swetha,Updated: 07 Jul, 2018 01:47 PM
बटाला के निकटवर्ती गांव कोट खजाना में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर सहित 2 की हत्या करने का मामला सामने आया है। कश्मीर सिंह के बेटे परगट सिंह निवासी गांव कोट खजाना ने बताया कि उसके वृद्ध माता-पिता उससे अलग उसके भाई जो कि भूतपूर्व सैनिक...
बटाला (बेरी): बटाला के निकटवर्ती गांव कोट खजाना में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर सहित 2 की हत्या करने का मामला सामने आया है। कश्मीर सिंह के बेटे परगट सिंह निवासी गांव कोट खजाना ने बताया कि उसके वृद्ध माता-पिता उससे अलग उसके भाई जो कि भूतपूर्व सैनिक हैं, के पास रहते थे। बुजुर्ग पिता की देखभाल हेतु उसने सोनू नामक युवक रखा हुआ था।
पिता के लिए खाना उनके घर से ही लेकर जाता था। आज सुबह सोनू चाय लेने हेतु उनके घर नहीं आया। इस पर तुरंत अपने भाई के घर गया। यहां उसके पिता का शव जमीन पर पड़ा था। उनकी किसी ने दुपट्टे के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह प्रवासी मजदूर सोनू की तलाश करने लगा। तलाश करने पर भाई का लॉक कमरा होने पर जब उसने खिडकी के साथ अंदर देखा तो सोनू का शव पंखे से लटका पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूडियां में मुकद्दमा नं.72 धारा 302 आई.पी.सी तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कत्ल केस दर्ज कर दिया है।