Edited By Vaneet,Updated: 24 Jan, 2020 07:16 PM
अपने प्रेम के जाल में फंसा कर जबरदस्ती शादी करने तथा लड़की की बिना मर्जी उसके साथ शारीरिक सम्बंध...
दीनानगर(कपूर): अपने प्रेम के जाल में फंसा कर जबरदस्ती शादी करने तथा लड़की की बिना मर्जी उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोप में दीनानगर पुलिस ने आरोपी प्रेमी व साजिश रचने वाले उसके माता-पिता के खिलाफ धारा 376, 363,366ए,506 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत में बताया है कि उसकी 9 वर्षीय बेटी को गांव आले चक निवासी सरबजीत सिंह पुत्र चंचल सिंह ने पहले उसकी बेटी को प्रेम के जाल में फसाया तथा बाद में अपने पिता चंचल और माता बीरो के साथ मिलकर एक साजिश रच कर उसकी बेटी को अपने चुंगल में फसाया। आरोपी साजिश के तहत उसकी बेटी को यहां से भगाकर चंडीगढ़ ले गए। जिसके बाद ककोर कला तहसील खरड़ जिला मोहाली के एक गुरुद्वारा साहिब में उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती शादी रचा ली। इसके बाद चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाया। आरोपी ने उसकी बेटी को तकरीबन 15 दिन चंडीगढ़ के एक होटल में जबरदस्ती रखा। इसके बाद उसकी बेटी को डरा धमका कर आरोपी अपने रिश्तेदारों में घूमाता रहा।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह का कहना है कि मामले की अच्छी तरह से जांच करने के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनको पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।