तेज रफ्तार ट्राले ने कार व जीप को मारी टक्कर

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2020 09:42 AM

high speed trolley hit car and jeep

नैशनल हाईवे अड्डा सोहल में एक ट्राले ने कार व जीप को टक्कर मार दी, ट्राला चालक ट्राले सहित फरार हो गया।

धारीवाल(खोसला, बलबीर): नैशनल हाईवे अड्डा सोहल में एक ट्राले ने कार व जीप को टक्कर मार दी, ट्राला चालक ट्राले सहित फरार हो गया।

इस संबंध में दर्शन पाल पुत्र ईश्वर निवासी पंडोरी बैंसां ने बताया कि वह अपनी ब्रीजा कार (नं.-पी.बी. 06. ए.टी. 2560) पर अमृतसर एयरपोर्ट से अपने बच्चों के साथ गांव पंडोरी बैंसां की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह अड्डा सोहल के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसकी कार व एक जीप को टक्कर मार दी और चालक ट्राले सहित फरार हो गया। स्थानीय निवासी जसमिन्द्र सिंह ने बताया कि जीप को निकटवर्ती गुरुद्वारे के बाबा गुरमुख सिंह (बाबा घुम्मण) चला रहे थे जिसे काफी चोटें आई हैं। उनको तुरंत गुरदासपुर अस्पताल भेज दिया गया है। उसने बताया कि जीप को टक्कर लगने के कारण आग लग गई जिसको स्थानीय लोगों ने बुझाया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!