हैरोइन सहित कार चालक गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 02 Jul, 2020 02:53 PM

heroin car smuggler arrested

सी.आई.ए स्टाफ बटाला की पुलिस ने हैरोइन सहित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बटाला (बेरी): सी.आई.ए स्टाफ बटाला की पुलिस ने हैरोइन सहित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए स्टाफ बटाला के ए.एस.आई कुलविन्द्र सिंह ने अड्डा हरचरणपुरा में पुलिस पार्टी सहित की स्पैशल नाकाबंदी दौरान सफेद रंग की आ रही गाड़ी वैरेना नं.पी.बी.10सी.एम.0037 जिसे एक नौजवान चला रहा था, को चैकिंग हेतु रोका तो कार चालक युवक अपनी जेब में से पॉलीथीन का लिफाफा निकालकर फैंकने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया जिसके बाद लिफाफे की तलाशी लेने पर उस में से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

पुलिस अनुसार इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने युवक को हिरासत में ले लिया जिसकी पहचान वरिन्द्र पुत्र सुलतान निवासी गली नं.5 प्रेम नगर के रूप में हुई है तथा इसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट तहत थाना सदर में केस दर्ज करने के बाद गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!