‘गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं’

Edited By swetha,Updated: 17 Sep, 2018 04:18 PM

guru nanak dev ji marriage

गुरु नानक देव व माता सुलखनी जी के विवाह पर्व की खुशी में सजाए गए अलौकिक व महान नगर कीर्तन का सारे रास्ते में पूरे हर्षोल्लास से संगत ने स्वागत किया। फौजी बैंड धार्मिक धुनों से नगर कीर्तन की रौनक बढ़ा रहा था। गतका पार्टी ने अपने गतके के जौहर दिखाए।...

बटाला(बेरी, विपन):गुरु नानक देव व माता सुलखनी जी के विवाह पर्व की खुशी में सजाए गए अलौकिक व महान नगर कीर्तन का सारे रास्ते में पूरे हर्षोल्लास से संगत ने स्वागत किया। फौजी बैंड धार्मिक धुनों से नगर कीर्तन की रौनक बढ़ा रहा था। गतका पार्टी ने अपने गतके के जौहर दिखाए। नगर कीर्तन में शामिल संगत कीर्तन कर रही थी। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों ने स्थान-स्थान पर स्वागत गेट बनाए थे। 

संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए थे। इस विवाह पर्व में संगत ने शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं एवं विवाह पर्व का भरपूर आनंद उठाया। इसमें सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिन्द्र सिंह गं्रथी दरबार साहिब, विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक जत्थे गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा, भगवंत सिंह सियालका व सज्जन सिंह बज्जूमान, दोनों एग्जीक्यूटिव सदस्य शिरोमणि कमेटी, गुरतिन्द्रपाल सिंह मांटू भाटिया, कंवलप्रीत सिंह काकी, सुरिन्द्रपाल सिंह मनी, मा. जोगिन्द्र सिंह अचली गेट, कुलवंत सिंह जफरवाल, अर्शप्रीत सिंह भाटिया, पवन कुमार पम्मा श्री अचलेश्वर मंदिर कार सेवा ट्रस्ट बटाला, प्रताप सिंह रिजनल सचिव शिरोमणि कमेटी, सतनाम सिंह सरहाली एडीशनल चीफ शिरोमणि कमेटी, नवप्रीत सिंह कादियां, सुखप्रीत सिंह शैबी, एडवो. रजिन्द्र पदम, जोगिन्द्र सिंह थरिएवाल सर्कल अध्यक्ष बटाला शिरोमणि अकाली दल, कैप्टन बलबीर सिंह बाठ पूर्व मंत्री, त्रिलोक सिंह बाठ पूर्व चेयरमैन, रमेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गुरदासपुर, वरिन्द्र शर्मा समाज सेवक, अजय महाजन सचिव प्रदेश कांग्रेस, अश्विनी मल्होत्रा, हरमिन्द्र सिंह सैंडी, गुरमीत सिंह बंटी गतका, जगरूप सिंह सेखवां पूर्व चेयरमैन, चरणजीत सिंह बाऊ, डा. जगबीर सिंह धर्मसोत जिलाध्यक्ष, गुरबचन सिंह पवार जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, अमरजीत सिंह विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को सुंदर श्री पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था। वर्णनीय है कि एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन के नेतृत्व में समूची पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!