Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 12:39 PM
लोकसभा हलका गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल के प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह सिविल सर्जन आफिस में पहुंचे।
पठानकोट(आदित्य): लोकसभा हलका गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल के प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह सिविल सर्जन आफिस में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सिविल सर्जन डा. नैना सलाथिया से जिले में सेहत सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जिले में सेहत सुविधाओं में और क्या चाहिए, उसकी लिस्ट बनाकर दें। फिलहाल गुरप्रीत सिंह ने सिविल सर्जन से कहा कि जिले के सिविल अस्पताल, सी.एच.सी., पी.एच.सी. में जिन-जिन चीजों की कमी है उसकी लिस्ट बनाकर दी जाए ताकि सेहत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।