2019 का लेखा-जोखा: पूरा साल गंभीर चुनौतियों से जूझती रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 22 Dec, 2019 09:59 AM

gurdaspur police serious challenges in year 2019

कुछ दिनों बाद विदा हो रहे वर्ष 2019 के दौरान लोगों की सुरक्षा व अमन-कानून बनाए रखने हेतु गुरदासपुर पुलिस कई चुनौतियों से जूझती रही है। इस पूरे वर्ष में बीते घटनाक्रम के अनुसार बेशक इस वर्ष भी नशाखोरी और लूट-मार की कई वारदातें होती रही हैं।

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): कुछ दिनों बाद विदा हो रहे वर्ष 2019 के दौरान लोगों की सुरक्षा व अमन-कानून बनाए रखने हेतु गुरदासपुर पुलिस कई चुनौतियों से जूझती रही है। इस पूरे वर्ष में बीते घटनाक्रम के अनुसार बेशक इस वर्ष भी नशाखोरी और लूट-मार की कई वारदातें होती रही हैं। परन्तु संतोष की बात यह रही कि पुलिस जिला गुरदासपुर में पूरे वर्ष में कोई भी बड़ी ङ्क्षहसक वारदात नहीं हुई। इस वर्ष पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई से नशा तस्करों में भगदड़ मची रही, वहीं लूट-मार करने वाले कई अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। गैंगस्टरोंं की गतिविधियों के मामले में इस वर्ष जिले में सुख-शान्ति रही, परंतु 2 बड़ी वारदातों में वांछित एक गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यातायात नियमों को लागू करने संबंधी भी पुलिस ने काफी सख्ती की जिसके तहत इस साल 13,996 वाहनों के चालान काट कर 22 लाख से भी अधिक जुर्माना वसूला गया, जबकि आर.टी.ओ. कार्यालय में चुकाए गए जुर्माने की रकम अलग है।


डैपो के अंतर्गत रजिस्टर करवाए 14 हजार 800 व्यक्ति
पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस साल जिले में 149 व्यक्तियों को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने नशा छुड़ाओ केन्द्रों में दाखिल करवाया जबकि विभिन्न स्थान पर 1059 सैमीनार लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नशा छुड़ाने के लिए डैपो मुहिम के अंतर्गत 14,800 व्यक्तियों को रजिस्टर किया गया है। उन्होंने बताया कि नशे की सप्लाई लाइन कम दिए जाने के कारण इस वर्ष भी नशा छुड़ाओ केन्द्रों में उपचार करवाने वाले नौजवानों की संख्या भी बढ़ी है। जिले में चल रहे ओट सैंटरों में भी कई नौजवान उपचार करवाने के लिए जा रहे हैं। 

136 भगौड़े किए गिरफ्तार
एस.एस.पी. ने बताया कि इस साल पुलिस ने जहां अदालत द्वारा भगौड़े करार दिए जा चुके 68 भगौड़ों को गिरफ्तार किया, वहीं लूटपाट करने वाले आधा दर्जन के करीब बड़े गिरोहों को काबू कर चोरी की 54 मोटरसाइकिल, 3 कार व एक ट्रैक्टर बरामद किया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों को भी जिले में सिर नहीं उठाने दिया गया और कई गैंगस्टर या उनके जो साथी भगौड़े हुए थे, उनमें से कइयों को काबू कर लिया गया।


नशों का कारोबार करने वाले 220 आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस जिला गुरदासपुर के प्रमुख स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि इस साल जिले में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 184 मामले दर्ज किए गए जिनसे संबंधित 220 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। इससे पिछले वर्ष 2018 में 168 मामले दर्ज कर 187 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए थे। जिले में इस वर्ष 1 किलो 538 मि.ग्रा. हैरोइन बरामद की गई, जबकि वर्ष 2018 दौरान 1 किलो 237 ग्राम हैरोइन बरामद की गई थी। इस वर्ष 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि पिछले वर्ष 23 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। वहीं जिला पुलिस ने 57,955 कैप्सूल बरामद किए, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 11356 थी। इसी तरह 1 लाख 2 हजार 663नशीली गोलियां बरामद कीं, जबकि 2018 में 14584 गोलियां बरामद हुई थीं। पुलिस ने 1500 नशीले कैप्सूल भी बरामद किए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि 2019 दौरान 112 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है जो 2018 में 850 ग्राम के करीब था। इस वर्ष पुलिस ने केवल 232 ग्राम चरस बरामद की जिसकी मात्रा 2018 दौरान & किलो थी। उन्होंने बताया कि इस बार 445 किलो भुक्की बरामद हुई जबकि पिछले साल इसकी मात्रा 217 किलो थी। उन्होंने बताया कि विभिन्न आरोपियों से 112 ग्राम नशीला पाऊडर भी बरामद हुआ है।

अवैध शराब के विरुद्ध कसा शिकंजा
पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस वर्ष पुलिस द्वारा अवैध शराब पकडऩे के लिए की गई सख्ती के अंतर्गत पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अंतर्गत 384 मामले दर्ज किए, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 374 थी। इस वर्ष पुलिस ने 17,918 किलो लाहन बरामद की जबकि पिछले साल इसकी मात्रा 3,355 किलो थी। 3 चालू भट्ठियां पकडऩे के अलावा पुलिस ने 3 करोड़ 11 लाख 14 हजार 970 मि.ली. अवैध शराब बरामद की, जबकि पिछले साल इसकी मात्रा 2 करोड़ 93 लाख 26 हजार 890 थी।

बरामद किए गए नशीले पदार्थ
नशीले पदार्थ    वर्ष 2018    वर्ष 2019
हैरोइन     1 किलो 237 ग्राम    1 किलो 538 ग्राम
स्मैक               23 ग्राम                9 ग्राम
नशीले कैप्सूल     11356            57955
नशीली गोलियां    14584           102663
नशीला पाऊडर    850 ग्राम         112 ग्राम
चरस               3 किलो               232 ग्राम
भुक्की          217 किलो                445 किलो

नशों संबंधी दर्ज किए गए केस व गिरफ्तार आरोपी

वर्ष    दर्ज मामले    गिरफ्तार आरोपी
2018        168         187
2019        184         220


अंधे कत्ल के 6 मामलों सहित कई केस सुलझाए
एस.एस.पी. ने बताया कि इस वर्ष दौरान कत्ल और लूटपाट के कई मामले बेहद गंभीर थे जिनको अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगना कठिन था। उन्होंने बताया कि भैणी मीयां खां, कलानौर, सिटी थाना गुरदासपुर और बहरामपुर थाने में करीब 6 मामले थे जिनमें आरोपियों का कोई पता नहीं था। पुलिस की टीमों ने सख्त मेहनत कर आरोपियों का न सिर्फ पता लगाया बल्कि उनको काबू कर अदालत के कटघरे में भी खड़ा किया। इसी तरह सदर थाने के अधीन आते एक गांव की लड़की की भेद भरी हालत में गुम होने की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझाई और उक्त लड़की को मध्य प्रदेश से बरामद कर वारिसों के हवाले किया। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी करने वाले कई चोर भी पुलिस ने काबू किए। 


पुलिस को सहयोग देने की अपील
एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने जिले के लोगों से अपील की कि वे नशे और जुर्म के खात्मे के लिए पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम को और सार्थक बनाने के लिए पुलिस को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नशा रोकू अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा हेतु भी हैल्पलाइन शुरू की गई हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु भी पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष दौरान पुलिस और भी मुस्तैदी से जहां जुर्म का खात्मा करेगी, वहीं समाज विरोधी तत्वों पर रोक लगाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!