बटाला के सरकारी पुस्तकालय की बदली जाएगी नुहार: जाखड़

Edited By Mohit,Updated: 21 Feb, 2019 04:10 PM

government library sunil jakhar

गुरदासपुर से लोक सभा सदस्य व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से कैबनिट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा को साथ लेकर आज समाध रोड स्थित सरकारी पुस्तकालय बटाला का भी दौरा किया।

बटाला (बेरी): गुरदासपुर से लोक सभा सदस्य व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से कैबनिट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा को साथ लेकर आज समाध रोड स्थित सरकारी पुस्तकालय बटाला का भी दौरा किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरिन्द्र सिंह ने जाखड़ व बाजवा को पुस्तकालय की हालत के बारे में अवगत करवाया और कहा कि यह पुस्तकालय शहरवासियों के लिए बहुत ही अहम है एवं इसकी दशा सुधारने हेतु प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान संसदीय मैंबर व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घोषणाा की कि बटाला शहर में चल रहे जनतक पुस्तकालय में सुधार करके इसका नाम माता सुलक्खनी जी के नाम पर रखा जाएगा। 

जाखड़ ने पुस्तकालय की खस्ता हालत की मुरम्मत हेतु अपने एम.पी लैड फंड में से 25 लाख रुपए की ग्रांट देने का वायदा किया है। कैबनिट मंत्री तृप्त बाजवा ने जहां इस पुस्तकालय के विकास हेतु बटाला के युवाओं की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की, वहां साथ ही कहा कि बहुत अच्छी बात है कि नौजवान पुस्तकालय की दशा संवारने हेतु आगे आएंगे हैं और पुस्तकालत हेतु जो भी फंड या सहायता की आवश्यकता होूगी उसे पूरा करने में वह अपना भी योगदान डालेंगे।

इस अवसर पर पुस्तकालय सुपरिंटैंडैंट व संचालक मैडम स्वीटा, हरिन्द्र सिंह, यशपाल चौहान, विनोद सचदेवा, गुरप्रीत सिंह, सतवंत नागी, इंद्रजीत मठारू, रजिन्द्र हंसपाल, तरसेम लाल, लखविन्द्र राणा, मनोहर सिंह मठारू, परमिन्द्रपाल सिंह, जसबीर सिंह धंजल, गुरमीत सिंह, नीरज चौहान, कुनाल शर्मा, कनव भाटिया, पारस नागी, हरजोत सिंह मठारू, जगजोत सिंह संधू आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!