Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2019 09:39 AM
लुधियाना में आर्मी की भर्ती दौरान हुई मुलाकात में एक व्यक्ति ने युवक को भर्ती करवाने के नाम पर 40-40 हजार रुपए की 2 किस्तों में 80 हजार रुपए ले लिए। पैसे लेने वाले व्यक्ति ने न तो युवक को आर्मी में भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। ठगे गए...
पठानकोट(आदित्य): लुधियाना में आर्मी की भर्ती दौरान हुई मुलाकात में एक व्यक्ति ने युवक को भर्ती करवाने के नाम पर 40-40 हजार रुपए की 2 किस्तों में 80 हजार रुपए ले लिए। पैसे लेने वाले व्यक्ति ने न तो युवक को आर्मी में भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। ठगे गए युवक के पिता ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ जिला पुलिस से शिकायत की है।
सुजानपर के मुरादपुर निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसके साथ उसका लड़का लखविंद्र कुमार आर्मी मिशन डिपो की भर्ती देखने के लिए लुधियाना गया था। जहां उसका लड़का दौड़ में पास हो गया। वहां उसे एक व्यक्ति मिला और उससे कहा कि वह इसी महकमे में मुलाजिम है। वह उसके लड़के को भर्ती करवा सकता है, क्योंकि उसका अफसरों के साथ बैठना उठना है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह उस व्यक्ति की बातों में आ गया। उस व्यक्ति ने उसे कहा कि भर्ती होने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए लगेंगे। इसके लिए 80 हजार रुपए पहले दो और बाकी पैसे भर्ती होने के बाद देना।
कुछ दिनों बाद उसने करीब 80 हजार रुपए का इंतजाम करके उस व्यक्ति को 2 बार में दे दिए। 80 हजार रुपए लेने के 4 महीने तक जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन किया लेकिन वह व्यक्ति टाल मटोल करता रहा। उसने फिर आर्मी मिशन डिपो लुधियाना में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि भर्ती होने वाले लड़कों की लिस्ट काफी समय पहले निकल चुकी है, जिसमें उसके लड़के का नाम नहीं था। शिकायतकत्र्ता ने धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को पकड़ कर उनके पैसे वापस करने की मांग रखी है।