Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2019 04:05 PM
गत रात्रि निकटवर्ती गांव चाह गिल में दो गुटों में हुए झगड़े दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला (साहिल): गत रात्रि निकटवर्ती गांव चाह गिल में दो गुटों में हुए झगड़े दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना कादियां के एस.एच.ओ सुदेश कुमार ने बताया कि लखविन्दर सिंह पुत्र अमरीक सिंह और लवप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह का आपस में झगड़ा हुआ था, इस दौरान लवप्रीत सिंह ने लखविन्द्र सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया।
एस.एच.ओ ने बताया कि हमने मौके पर पहुंचे कर सारी घटना का जायजा लिया है और घायल को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसको अमृतसर रैफर कर दिया। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रावाई की जाएगी।