Edited By Mohit,Updated: 12 Dec, 2018 10:59 PM
मोहल्ला क्रिश्चियन कॉलोनी में बुधवार सुबह मामूली बात को लेकर झगड़े में एक महिला को दफ्तर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरदासपुर (विनोद): मोहल्ला क्रिश्चियन कॉलोनी में बुधवार सुबह मामूली बात को लेकर झगड़े में एक महिला को दफ्तर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी देते हुए नगर पालिका के कर्मचारी यूनियन के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि घर के पास पड़ोसियों के साथ मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी पत्नी जरीना पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके साले मनोज पुत्र राजकुमार को भी झगड़े में चोट आई। मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने उल्टा उनके बेटे कबीर और प्रियांशु को हिरासत में ले लिया जिससे शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने रिहा करवाया मुनीश ने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि उसकी पत्नी को घायल करने के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर भी जबरन उसे छुट्टी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी गुरदासपुर स्वर्ण जीत सिंह से मांग करते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से देखते हुए उसे इंसाफ दिलाया जाए।