Edited By swetha,Updated: 26 Sep, 2018 04:07 PM
नशे में धुत हो कर घर पहुंचना पति को उस समय भारी पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसकी ऐसी धुनाई की कि वह अस्पताल पहुंच गया। पठानकोट के मनवाल कालोनी निवासी व्यक्ति अपने इलाज हेतु अकेला ही सिविल अस्पताल पहुंच गया।
पठानकोट (आदित्य) : नशे में धुत हो कर घर पहुंचना पति को उस समय भारी पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसकी ऐसी धुनाई की कि वह अस्पताल पहुंच गया। पठानकोट के मनवाल कालोनी निवासी व्यक्ति अपने इलाज हेतु अकेला ही सिविल अस्पताल पहुंच गया।
उक्त व्यक्ति के सिर पर आधा दर्जन के लगभग टांके लगाने पड़े। यहां घायल मनवाल कालोनी निवासी ने कहा कि वह शराब के ठेके पर कार्य करता है।सुबह वह शराब पी कर घर चला गया था। यह देख कर उसकी पत्नी गुस्सा होने लगी। इसी बीच दोनों में बहसबाजी इस कदर बढ़ी कि उसे पता नहीं चला कि कब उसके सिर पर किस चीज से पत्नी ने वार कर दिया। जब लहूलुहान हुआ तो वह किसी तरह उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। बाद में सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।