Edited By swetha,Updated: 07 Jan, 2019 10:39 AM
पठानकोट के बैंक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने लुधियाना निवासी पति पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। महिला ने अपने पति पर कार खरीदने के लिए 8 लाख की मांग पूरी न करने का आरोप लगाया है, शिकायतकर्ता महिला ने पिछले...
पठानकोट(आदित्य): पठानकोट के बैंक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने लुधियाना निवासी पति पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। महिला ने अपने पति पर कार खरीदने के लिए 8 लाख की मांग पूरी न करने का आरोप लगाया है, शिकायतकर्ता महिला ने पिछले साल जनवरी में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2017 फरवरी में लुधियाना निवासी संदीप कुमार से हुई थी।
1 महीने बाद ही पति ने उसे कम दहेज लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। शादी के 2 महीने बीते तो संदीप ने खुद के लिए कार बुक करवाई और उसे मायके से 8 लाख लाने का हुक्म दिया। मांग पूरे न होने पर उसने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद महिला अपने मायके परिवार के पास रह रही है। महिला की शिकायत के बाद 1 साल वूमैन सैल और डी.एस.पी. सिटी की इन्क्वायरी के बाद आरोपी पति सुदीप कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। ए.एस.आई. दलबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।