Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2019 11:48 AM
दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई कर उसे घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायल महिला को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया है।
गुरदासपुर(हरमनप्रीत): दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई कर उसे घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायल महिला को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया है।
इस संबंधी लवलीन कौर पुत्री अमरीक सिंह निवासी बब्बरी नंगल ने बताया कि 13 महीने पहले उसकी शादी अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, मगर इसके बावजूद उसका पति और दहेज लाने की मांग को लेकर उसकी पिटाई करता था। इस मांग को लेकर आज उसके पति ने फिर से उसकी पिटाई की। इस संबंधी जब उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंधी थाना तिब्बड़ की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।