माता वैष्णो देवी के दर्शनों हेतु जा रही युवती की ट्रेन में हृदय गति रुकने से मौत

Edited By swetha,Updated: 13 Jun, 2018 07:11 PM

death due to heart failure in the train of a young woman

कहते हैं कि जब तक मां का बुलावा नहीं आता,तब तक कोई भी उनका दर्शन नहीं कर सकता।  यदि मां खुद अपने भक्तों को अपने पास बुलाती है तो उसे दर्शन करने से कोई भी रोक नहीं सकता।

पठानकोट (आदित्य): कहते हैं कि जब तक मां का बुलावा नहीं आता,तब तक कोई भी उनका दर्शन नहीं कर सकता।  यदि मां खुद अपने भक्तों को अपने पास बुलाती है तो उसे दर्शन करने से कोई भी रोक नहीं सकता। ऐसी ही घटना पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर देर रात्रि देखने को मिली, जहां सहारनपुर (यू.पी.) से माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु टूर के साथ जा रही एक लड़की की रेलगाड़ी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित जी.आर.पी. के इंचार्ज पलविन्द्र सिंह व ए.एस.आई. अनिल कुमार ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान दीपा वर्मा (25) पुत्री अनिल वर्मा निवासी सहारनपुर (यू.पी.) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि उक्त लड़की सहारनपुर से 40-45 लोगों के टूर के साथ हरिद्वार से चलकर जम्मूतवी जाने वाली स्पैशल रेलगाड़ी संख्या नं.14609 में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने हेतु जा रही थी। रेलगाड़ी रात्रि करीब 2.30 बजे पठानकोट से अभी कुछ किलोमीटर पीछे थी कि अचानक उक्त लड़की की छाती में दर्द उठा। रेलगाड़ी पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लड़की के परिजनों ने जी.आर.पी. को  सूचित किया। उसको 108 एम्बुलैंस से तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।  उन्होंने कहा कि लड़की के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!