Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2018 10:33 AM
रोशनियों के त्यौहार दीपावली को सही ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार थाना तारागढ़ के इंचार्ज इंस्पैक्टर विश्वनाथ की ओर से दीपावली के पर्व पर अवैध ढंग से पटाखे बेचने वाले लोगों को जागरूक किया गया।
तारागढ़/पठानकोट(आदित्य): रोशनियों के त्यौहार दीपावली को सही ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार थाना तारागढ़ के इंचार्ज इंस्पैक्टर विश्वनाथ की ओर से दीपावली के पर्व पर अवैध ढंग से पटाखे बेचने वाले लोगों को जागरूक किया गया।
इस बाबत इंस्पैक्टर विश्वनाथ ने तारागढ़ क्षेत्र के दुकानदारों को पटाखे बेचने के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि दीपावली पर्व पर पटाखा विक्रेताओं को जिला प्रशासन से लाइसैंस लेना होगा। प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर बिना लाइसैंस के पटाखा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसीलिए पटाखे बेचने से पहले प्रशासन से लाइसैंस लें। थाना प्रभारी ने कहा कि लोगों के जान-माल की सुरक्षा और दीपावली के पर्व पर अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार है।