चड्ढा शुगर मिल ने शुरू की गन्ने की पिराई

Edited By Mohit,Updated: 12 Dec, 2018 10:32 PM

chadha sugar mill sugarcane start batala

चड्डा शुगर मिल कीड़ी अफगाना ने गन्ना की पिराई (2018-19) का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में मिल के जी.एम. महावीर सिंह ने बताया कि मिल के सीजन का शुभ आरंभ मिल मालिक जसदीप कौर चड्डा व मिल के प्रैजीडैंट आर.ए. सिंह द्वारा बुधवार रात 11 बजे संयुक्त रूप...

बटाला (स.ह./हरमनप्रीत): चड्डा शुगर मिल कीड़ी अफगाना ने गन्ना की पिराई (2018-19) का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में मिल के जी.एम. महावीर सिंह ने बताया कि मिल के सीजन का शुभ आरंभ मिल मालिक जसदीप कौर चड्डा व मिल के प्रैजीडैंट आर.ए. सिंह द्वारा बुधवार रात 11 बजे संयुक्त रूप से किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मिल गन्ने की 250 ट्रालियां मिल में पहुंच चुकी है। इस मिल की 800 टन रोजना गन्ना पिराई करने की समर्था है। इस साल 110 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 33.5 करोड़ रुपए किसानों को मिल ने अभी बकाया देने हैं। अभी जिस गन्ने की पिराई की जाएगी उसकी पेमैंट साथ-साथ ही की जाएगी। 

मिल ने इस सीजन में 23 हजार एकड़ गन्ना पिराई का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा गुरदासपुर, बटाला व भोगपुर शुगर मिलों के इलाकों में भी गन्ना उठाने की आज्ञा मिली है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपने गन्ने की पिराई करवाने समय किसी भी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके इस अवसर पर यूनिट हैड मुनीष पाल, वाइस प्रैजीडैंट जे.एस. ग्रेवाल, समीर मजूमदार ई.वी.पी., प्यारा सिंह केन हैड, पी.एस. रंधावा डी.जी.एम. सेल आदि सहित किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!