Edited By Mohit,Updated: 28 Mar, 2019 01:05 PM
पिछले दिनों अज्ञात मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश द्वारा रिटा. एस.डी.ओ. इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट रणधीर सिंह जोकि मनी एक्सचेंज का कार्य करता था, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बटाला (पंकेस): पिछले दिनों अज्ञात मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश द्वारा रिटा. एस.डी.ओ. इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट रणधीर सिंह जोकि मनी एक्सचेंज का कार्य करता था, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंधी स्थानीय पुलिस लाइन बटाला में प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान एस.एस.पी. बटाला उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पिछले दिनों शास्त्री नगर बटाला में रणधीर सिंह रिटा. एस.डी.ओ. पुत्र दलीप सिंह निवासी शास्त्री नगर बटाला का किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर कत्ल कर दिया था।
मृतक की पत्नी सतिन्द्र कौर के बयानों पर जसबीर सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह, तरणदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी सिनेमा रोड बटाला के विरुद्ध मुकद्दमा थाना सिटी में दर्ज किया गया था। एस.एस.पी. घुम्मण ने बताया कि उक्त मामले की जांच करने के लिए एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बटाला की निगरानी में डी.एस.पी. फतेहगढ़ चूडिय़ां, डी.एस.पी. सिटी बटाला, थाना सिटी की पुलिस की विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि विशेष जांच टीम को उस वक्त सफलता मिली जब उक्त मामले संबंधी हरमनदीप सिंह पुत्र तस्वीर सिंह निवासी शास्त्री नगर बटाला जोकि मृतक का सगा भतीजा है और सुखजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अलकड़े झंडे जोकि हरमनदीप सिंह का ड्राइवर है, को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।
पैसे के लालच में आकर की हत्या
एस.एस.पी. घुम्मण ने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने पुलिस द्वारा की पूछताछ में माना कि रणधीर सिंह हरमनदीप सिंह का सगा चाचा था और उन्होंने बी.एम.एस. एंटरप्राइजिस के नाम पर कम्पनी बनाई थी जिसमें वह पैसे का कारोबार करते थे और पैसे के लालच में आकर हरमनदीप सिंह ने अपने ड्राइवर सुखजीत सिंह से मिलीभगत कर और ड्राइवर को कनाडा भेजने का लालच देकर उससे अपने चाचा का कत्ल करवा दिया था। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों से एक देसी पिस्तौल 315 बोर सहित 2 राऊंड जिंदा, 1 खोल और 1 मोटरसाइकिल डिस्कवर बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि जो कपड़े वारदात के वक्त ड्राइवर ने पहने हुए थे उनको उसने जला दिया था और वे जले हुए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
पहले किए गिरफ्तार लोग बेकसूर
एस.एस.पी. ने बताया कि उसका मोटरसाइकिल नीले नंग का था परन्तु इसने काली टेप लगाकर मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने की भी कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और कम से कम 10 दिन का रिमांड लिया जाएगा जिससे उनसे हथियारों संबंधी पूरी जानकारी हासिल की जा सके। पहले पर्चे में दर्ज व्यक्तियों बारे उन्होंने बताया कि वे बेकसूर हैं और असली दोषी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर एस.पी. कुलवंत सिंह हीर, डी.एस.पी. सिटी बी.के. सिंगला, डी.एस.पी. बलबीर सिंह फतेहगढ़ चूडिय़ां, डी.एस.पी. परमिन्द्र कौर, एस.एच.ओ. सिटी रविंद्रपाल सिंह, एस.एच.ओ. सुखजिन्द्र सिंह, एस.आई. दलजीत सिंह पड्डा और भारी संख्या में पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।