Edited By Vaneet,Updated: 14 Sep, 2019 05:12 PM
टयूबवैल के पानी की बारी को लेकर एक परिवार के पांच सदस्य परस्पर भिडऩे से घायल हो गए ....
गुरदासपुर(विनोद)- टयूबवैल के पानी की बारी को लेकर एक परिवार के पांच सदस्य परस्पर भिडऩे से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए जगीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कालानंगल ने बताया कि हमारे खेतों में एक टयूबवैल लगा है जिससे मैं और मेरा भाई बारी-बारी अपने खेतों को पानी लगाते थे। लेकिन गत सायं मैं और मेरा लड़का लवप्रीत सिंह अपने खेतों में पानी लगा रहा था कि मेरा भाई केयर सिंह व उसके लड़के जगजीत सिंह ने उन्हें पानी लगाने से रोक दिया। जब हमने इसका विरोध किया तो मेरे भाई केयर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमारे घर तेजधार हथियारों से हमला करके हमें गम्भीर रूप से घायल कर दिया जबकि हमारा पिता सुरजीत सिंह बचाने हेतु आगे आया तो उसे भी घायल कर दिया। गांव निवासियों ने हमें हमलावरों से छुड़वाया।
दूसरी तरफ अस्पताल में दाखिल केयर सिंह व उसके लड़के जगप्रीत सिंह ने बताया कि हम गत सायं अपने खेतों में जा रहे थे कि जगीर सिंह व उसके लड़के लवप्रीत सिंह ने हमें रास्ते में रोककर हम पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस स्टेशन सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई है।