Edited By swetha,Updated: 12 May, 2018 04:41 PM
मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुरजीत सिंह के पिता शिंगारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा वडाला बांगर से भागोवाल आ रहा था।
बटाला (बेरी): मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुरजीत सिंह के पिता शिंगारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा वडाला बांगर से भागोवाल आ रहा था।
जब वह खानोवाल वाली बोहड़ी के पास पहुंचा तो किसी किसान ने अपने खेतों में आग लगाई हुई थी, जिससे रास्ते में धुआं फैला हुआ था। इस कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडने से वह पेड़ से टकरा कर खेतों में गिरने से जल गया। इसके बाद 108 एम्बुलैंस के जरिए उसके बेटे सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।