Edited By Updated: 15 Oct, 2015 02:05 AM
गोराया के युवक की मनीला में अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। जिसकी पुष्टि मृतक...
गोराया (मुनीश): गोराया के युवक की मनीला में अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। जिसकी पुष्टि मृतक युवक के दोस्त ने की है जो मनीला से गोराया अपने घर आया हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका दोस्त (35) सोहन लाल पुत्र हंसराज शाम 5 बजे जब अपने घर में अपने बेटे के साथ टीवी देख रहा था तो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों के साथ भून दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में दाख़िल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सुखदेव सिंह ने बताया कि उसने इसकी सूचना उसके परिवारिक सदस्यों को नहीं दी। आज प्रातः काल सोहन की बेटी को उसने बताया कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है. जिसके चलते सोहन लाल के घर में मातम छा गया।
सोहन लाल की गोराया में रहती पत्नी रेखा रानी ने बताया कि उसके पति 2003 में मनीला में 5 लाख 70 हज़ार रुपए लगा कर गए थे। जो उन्होंने अपनी ज़मीन बेचकर दिए थे और उसकी दो बेटियां हैं। उसने बताया कि उसका पति वहां फाइनैंस का काम करता था और मनीला में जाकर उसने दूसरा विवाह करवाया। जिस कारण वह गोराया में बहुत कम फोन करता था। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि उसके पति का मृतक शरीर भारत लाने में उसकी मदद करे।