यूथ कांग्रेस ने कमल शर्मा का घर घेरकर फूंका पुतला

Edited By Anjna,Updated: 27 Jun, 2018 08:22 AM

youth congress pledges to surround kamal sharma s house

पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर के निर्माण को लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर आ गई है। आज निर्धारित प्रोग्राम के तहत सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा का घर घेर कर जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करके उनका पुतला फूंका।

फिरोजपुर (मल्होत्रा, परमजीत): पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर के निर्माण को लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर आ गई है। आज निर्धारित प्रोग्राम के तहत सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा का घर घेर कर जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करके उनका पुतला फूंका।

जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह अटारी और व्यापार मंडल के प्रधान चन्द्र मोहन की अध्यक्षता में बस स्टैंड से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कमल शर्मा के घर के बाहर पहुंचे, वहां पर जिला यूथ प्रधान सुखविन्द्र सिंह अटारी, चन्द्र मोहन, पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव सुखजिन्द्र सिंह, लोकसभा हलका के महासचिव परमिन्द्र हांडा, ब्लॉक प्रधान रिंकू ग्रोवर, दलजीत दुलचीके, सोशल मीडिया इंचार्ज ऋषि शर्मा, राजिन्द्र सिप्पी, बोहड़ सिंह, अजय जोशी, संजय गुप्ता, सीनियर कांग्रेसी नेता हरिन्द्र सिंह खोसा सहित अनेक नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह मालवा के लाखों लोगों के स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ मामला है।

इस पर राजनीति करके अगर कोई यह कहे कि वह बहुत बड़ा लीडर बन जाएगा, यह सोच से परे की बात है, क्योंकि जनता पिछले 8 साल से पी.जी.आई. पर हो रही राजनीति से परेशान हो चुकी है, जनता इसका निपटारा चाहती है। अटारी ने कहा कि वर्ष 2014 में एन.डी.ए. की सरकार बनी, पंजाब में गठबंधन की सरकार थी। 3 वर्ष के लंबे समय में केन्द्र और पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार रही लेकिन कमल शर्मा ने पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर के निर्माण का काम एक इंच आगे नहीं बढऩे दिया।

अगर वाकई ही वह ईमानदारी से काम करते तो सैंटर एक वर्ष में तैयार हो जाता। व्यापार मंडल के प्रधान चन्द्र मोहन हांडा ने कहा कि जैसे ही पंजाब में सत्ता परिवर्तन हुआ तो विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने जोरशोर से पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। पंजाब सरकार तक जो भी काम फाइल आगे ले जाने के लिए होने थे, वे हो चुके हैं। फाइल सैंट्रल मंत्रालय के पास पहुंच चुकी है। हांडा ने आरोप लगाया कि कमल शर्मा जो पिछले 5 साल से सैंटर पर राजनीति कर रहे हैं, वह खुद बना नहीं पाए, कुछ कर नहीं पाए, अब जब विधायक पिंकी इसे बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो वह रोड़ा अटका रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!