Edited By Vaneet,Updated: 24 Dec, 2019 06:49 PM
अपने प्रेम संबंधों के चलते घर से नकदी, गहने एवं स्कूटरी चोरी कर ले जाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। ...
फिरोजपुर(मल्होत्रा): अपने प्रेम संबंधों के चलते घर से नकदी, गहने एवं स्कूटरी चोरी कर ले जाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। गांव मल्लुवालीए वाला निवासी साहिब सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी पत्नी राजविन्द्र कौर के गांव सरहाली निवासी सुखचैन सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए थे।
17 नवंबर को जब वह कहीं बाहर गया हुआ था और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे तो राजविन्द्र कौर घर से डेढ़ लाख रूपए, एक एक्टिवा स्कूटरी और 5 तोले सोने के गहने चुरा कर ले गई। अपने तौर पर उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह सुखचैन सिंह और एक अन्य युवक अमनदीप सिंह गांव सरहाली के साथ योजना बनाकर घर से उक्त सामान चोरी कर भागी है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।