Edited By Updated: 01 May, 2016 02:29 PM
हिमाचल प्रदेश में कत्ल कर दिए गए फाजिल्का के गैंगस्टर....
मलोट/चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश में कत्ल कर दिए गए फाजिल्का के गैंगस्टर राॅकी के कत्ल की जिम्मेदारी विक्की गौंडर गैंग ने ली है। फेसबुक पर विक्की गौंडर सरावां बोलदा नाम से एक अाई.डी. है। इस पर रोजाना गुंडों के अपडेट्स होते हैं। किसी को सजा होने की जानकारी दी जाती है तो किसी को जमानत मिलने की। राॅकी के कत्ल के बाद अाई.डी. से राॅकी के कत्ल संबंधी अपलोड किया गया। अाई.डी. पर लिखा है कि अज्ज अपने वीर शेरे खुभन दा बदला पूरा हो गया। अाह बनाता एम.एल.ए.।
साथ ही उसने भटिंडा के एस.एस.पी. स्वपन शर्मा का नाम लेकर भी लिखा है कि एस.एस.पी. साहिब याद है जदो मैनू कैहंदा सी की मिट्टी च लेट। पर मैं राॅकी दे यार स्वपन शर्मा नू केहा सी कि मैं दसू जदो राॅकी नू मिट्टी च लेटाया। अाह हुंदा असली लेटाना एस.एस.पी. स्वपन शर्मा जी। हालांकि ये अाई.डी .कौन चला है, इसका अभी नहीं पता चल सका है।
बता दें कि शेरे खुभन को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। गौंडर को शक है कि राॅकी ने शेरे खुभन का कत्ल करवाया। उसके बाद से उनकी रंजिश चल रही है। गौंडर शेरा खुभन अौर जयपाल का खास है। जयपाल पर भी राॅकी की हत्या करवाने का शक है।