Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 09:22 AM
नशे के आदी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
तलवंडी भाई/मुदकी (हैप्पी): नशे के आदी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। निकटवर्ती गांव हराज के मृतक गुरमेल सिंह (28) पुत्र मुखत्यार सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी कि वह नशे का आदी था जिसका मोगा के एक अस्पताल से उपचार चल रहा था।
आज नहाते समय अचानक उसकी मौत हो गई। मृतक 2 बच्चों का बाप था। गुरमेल की मौत के मामले में एस.पी. (डी.) राज सिंह, डी.एस.पी. सतनाम सिंह व डी.एस.पी. अशोक कुमार ने गांव का दौरा किया।