उफ, उफ गर्मी: हाय-हाय गर्मी,जलालाबाद का पारा 47 डिग्री से पार

Edited By swetha,Updated: 03 Jun, 2018 05:50 PM

temperature in jalalabad

पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने शबाब पर है। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों से आम जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। हाल ये है कि पारा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लोग गर्मी से परेशान है। वही चढ़ रहे पारे से पशु-पक्षी भी बेहाल है।

जलालाबाद (गोयल): पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने शबाब पर है। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों से आम जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। हाल ये है कि पारा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लोग गर्मी से परेशान है। वही चढ़ रहे पारे से पशु-पक्षी भी बेहाल है। 

 तापमान बढने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। सुबह के 10 बजते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं और किसी जरूरी काम पडने पर ही बाजार में आते हैं। गर्मियों के कारण स्थानीय बग्गा बाजार, रेलवे बाजार, बाह्मणी बाजार, रामलीला चौक, सब्जी मंडी बाजार सहित विभिन्न बाजारों में दोपहर के वक्त सूनापन देखा जा सकता है। 

गर्मी भरा रहा रविवार
रविवार का दिन लोगों के लिये मस्ती व घूमने फिरने वाला होता है। पर इस बार यह दिन भी पूरी तरह से गर्मी वाला रहा है। रविवार को जलालाबाद का तापमान 47 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घरों में रहना अच्छा समझा।

दिल मांगें ठंडा ठंडा मोर
इस गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडा व शीतल पदार्थों की तरफ आकॢषत हो रहा है। शहर के पेय पदार्थों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। लोग गर्मी से बचने के लिए गन्ने, नारियल पानी व कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे है। गर्मी से बचने के लिये लोगों ने फास्ट फूड का सेवन कम कर दिया है। स्थानीय बग्गा बाजार स्थित शामा सोढ़ा वाले ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा इन दिनों विभिन्न प्रकार के शीतल पेयजल की मांग बढ़ गई है और इसका सीधा कारण गर्मी का बढना है।

पशु पक्षी  रब के आसरे
इलाके में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तो पशु पक्षियों की हालात भी बुरी हो रही है। शहर में कई जगह पर बेसहारा पशुओं के लिये पानी से भरी सीमेंट की डिग्गियां भर कर रखी गई हैं तो पक्षियों के लिये वृक्षों पर सकोरे टांगे गए हैं। सामाजिक संस्थाएं लगातार बेजुबान पशु पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिये पानी का इंतजाम कर रही हैं। 

अधिकाधिक पानी का करें सेवन
उधर, चिकित्सक भी लोगों को ठंडी वस्तुओं का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। डा. अश्विनी कुमार ने कहा कि गर्मी में शीतल पेयजल का सेवन करना संजीवनी बूटी के सामान है। उन्होंने कहा कि घर में तैयार किए गए नींबू पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को अधिक लाभ मिल सकता है। 

 
गर्मी से बचने के लिये क्या करें:

-धूप में जाने से पहले कुछ समय पहले ही ए.सी. व कूलर वाले स्थान को छोड़ दें।
-गर्मियों में ज्यादा तेल मसाले वालो भोजन से बचना चाहिए जो की सीधे हमारे पाचन क्रिया पर प्रभाव डालते हैं।
-ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बेल का शर्बत, केरी का पना, आंवला, कच्चे प्याज को भोजन में शामिल करें। 
-गर्मी में कूल रहने के लिए हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें।
-हल्का, ताजा और जल्दी पचने वाला भोजन करें। 
-भूख से कम खाएं और पानी ज्यादा पिएं। 
-फास्ट फूड व स्पाइसी खाने से परहेज करें।
-मार्केट में निकलते समय मुंह को पूरी तरह से कवर कर लें।
-आंखों को गर्मी से बचाने के लिये चश्मे का इस्तेमाल करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!