Edited By Mohit,Updated: 29 Apr, 2019 03:49 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया द्वारा फिरोजपुर में अपना नामांकन पत्र भरा गया।
जलालाबाद (सेतिया, कुमार): फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर चंद्र गैंद के कार्यालय में अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह, फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी, खेल मंत्री पंजाब और विधायक सत्कार कौर गहरी मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया करोड़पति है। घुबाया के पास 1 करोड़ 31 लाख 39 हजार की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 49 लाख 39 हजार की अचल संपत्ति है। घुबाया के पास अचल संपत्ति 5 करोड़, 96 लाख 97 हजार की है और उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति 78 लाख 75 हजार है।