Edited By Vaneet,Updated: 21 Apr, 2018 03:14 PM
शादी का झांसा दे युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के विरूद्ध थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।....
फिरोजपुर(मल्होत्रा): शादी का झांसा दे युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के विरूद्ध थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
एएसआई सतपाल ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम करती है। करीब तीन साल पहले उसकी दोस्ती विकास निवासी आवा बस्ती से हुई जिसने उससे शादी करवाने का झांसा दे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एएसआई ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरूद्ध रेप का पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।