143 स्कूल बसों की चैकिंग, 38 के काटे चालान, 5 इम्पाऊंड

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2020 10:35 AM

school buses checking

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ चैकिंग मुहिम मंगलवार को भी जारी रही। सैक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, एस.डी.एम., ट्रैफिक पुलिस और बाल सुरक्षा यूनिट के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की।

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ चैकिंग मुहिम मंगलवार को भी जारी रही। सैक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, एस.डी.एम., ट्रैफिक पुलिस और बाल सुरक्षा यूनिट के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की। अधिकारियों ने कुल 143 स्कूल बसों की चैकिंग की जिसमें नियमों का उल्लंघन कर चल रही 38 स्कूल बसों के चालान काटे गए। इसके अलावा 5 स्कूल बसों की सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने की वजह से जब्त किया गया। 

डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा स्कूल बसों की चैकिंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिस तहत पिछले दिनों से जिले भर में चैकिंग मुहिम चल रही है। सभी अधिकारी फील्ड में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना स्कूल बसों की चैकिंग कर उन्हें शाम को रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!