दिन-दिहाड़े BSNL की केबल काटता काबू

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2019 11:36 AM

robbery

फिरोजपुर शहर के अलग-अलग एरिया में से गत कुछ दिनों से बार-बार बी.एस.एन.एल. की केबलें व पोल आदि चोरी हो रहे हैं और चोरों की तरफ से केबलें काटे जाने के कारण शहर के बी.एस.एन.एल. लैंड लाइन फोन व इंटरनैट सेवा कई-कई दिन खराब रहती है। जिस कारण उपभोक्ताओं को...

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर के अलग-अलग एरिया में से गत कुछ दिनों से बार-बार बी.एस.एन.एल. की केबलें व पोल आदि चोरी हो रहे हैं और चोरों की तरफ से केबलें काटे जाने के कारण शहर के बी.एस.एन.एल. लैंड लाइन फोन व इंटरनैट सेवा कई-कई दिन खराब रहती है। जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लगातार हो रही इन चोरियों से बी.एस.एन.एल.  का सारा स्टाफ परेशान था और बार-बार चोरों को पकडऩे के लिए बी.एस. एन.एल.  अधिकारियों की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायतें दी जा रही थीं। आज बी.एस. एन.एल. के कर्मचारियों ने शहर में बी.एस.एन.एल. की केबलें काटते एक नशेड़ी चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया और थाना फिरोजपुर की पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों ने इस चोर को काबू करकते उससे चोरी की जा रही केबलें बरामद कर लीं तो मौका पाकर इस चोर ने बी.एस.एन.एल. के जे.ई. पर ब्लेड के साथ जानलेवा हमला किया और भागने की कोशिश की मगर, फिरोजपुर शहर बी.एस.एन.एल. के जे.ई. और कर्मचारियों की दलेरी के कारण वह भाग नहीं सका। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!