हथियारों के बल पर छीनी गई कार व लुटेरों का नहीं लगा कोई सुराग

Edited By Vatika,Updated: 21 Feb, 2019 11:28 AM

robbery

हथियारों के बल पर गत सायं शहीद अनिल बागी अस्पताल फिरोजपुर शहर के नजदीक 2 अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की ओर से छीनी गई आई-20 कार का 24 घंटे बीत जाने पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। फिरोजपुर सीमावर्ती शहर के पोष एरिया में से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की तरफ...

फिरोजपुर(कुमार): हथियारों के बल पर गत सायं शहीद अनिल बागी अस्पताल फिरोजपुर शहर के नजदीक 2 अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की ओर से छीनी गई आई-20 कार का 24 घंटे बीत जाने पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। फिरोजपुर सीमावर्ती शहर के पोष एरिया में से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की तरफ से कार छीनकर ले जाना बहुत बड़ी चिंता का विषय है और इस घटना को लेकर फिरोजपुर शहर के लोगों में दहशत का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इसी सड़क पर दो हथियारबंद लुटेरों ने एक बैंक मैनेजर से हथियार की नोक पर कार छीन ली थी, जिसका आज तक कोई पता नहीं चला और न ही वे लुटेरे पकड़े गए हैं। ए.एस.आई. अजमेर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस इस घटना को लेकर हरपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव मरुड़ के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ 382/34 आई.पी.सी. व असला एक्ट तहत मामला दर्द करते लुटेरों की तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में हरपाल सिंह ने बताया कि 19 फरवरी 2019 को वह अपने मालिक आदेश चोपड़ा के साथ उसकी आई-20 कार नंबर पीबी-05एबी-7384 पर फिरोजपुर शहर के बागी अस्पताल में आया था। शिकायतकत्र्ता के अनुसार उसका मालिक आदेश चोपड़ा अपने रिश्तेदार का हाल-चाल पूछने अस्पताल के अंदर चला गया, जबकि ड्राइवर कार में अस्पताल के बाहर बैठा था। उस समय 2 अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने कार का शीशा तौड़ दिया और जबरदस्ती लोक खोलकर पिस्तौल उसकी कनपटी पर रख दिया और उसे कार में से बाहर निकाल कर जबरदस्ती कार भगा कर ले गए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!