10 वर्षीय बालक ने 7 साल की बच्ची संग किया दुराचार

Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2019 12:03 PM

rape with 7 year old girl

10 वर्षीय बालक ने 7 वर्षीय बच्ची संग दुराचार किया। पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी भी घटना का समाचार सुन अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे।

अबोहर: 10 वर्षीय बालक ने 7 वर्षीय बच्ची संग दुराचार किया। पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी भी घटना का समाचार सुन अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। 

पीड़िता की मां ने बताया कि गत दिवस जब उसकी 7 वर्षीय बेटी घर में खेल रही थी तो पड़ोस में रहने वाला एक 10 वर्षीय बालक उनके घर से उनकी बेटी को खेलने के लिए बुलाकर अपने घर ले गया। जहां उसने घर की छत पर जाकर बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची ने उन्हें घर आकर पूरी जानकारी दी तो उन्होंने बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां महिला चिकित्सक द्वारा बच्ची का मैडीकल परीक्षण किया गया। उपमंडल अधिकारी बच्ची का हालचाल जानने खुद पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से उक्त मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!