वर्षा से गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2019 10:06 AM

rain fall house

गत रात आई वर्षा से भगत सिंह नगर में एक पक्के कमरे की छत भर-भरा कर गिर गई। इस हादसे में कमरे में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया जबकि कमरे में पड़ा सामान छत के मलबे के नीचे दबकर टूट गया। सुखविन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने घर...

अबोहर(रहेजा): गत रात आई वर्षा से भगत सिंह नगर में एक पक्के कमरे की छत भर-भरा कर गिर गई। इस हादसे में कमरे में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया जबकि कमरे में पड़ा सामान छत के मलबे के नीचे दबकर टूट गया। सुखविन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने घर में बने कमरे में अपनी पत्नी व 2 बच्चों सहित सो रहा था। आधी रात के बाद आई वर्षा कारण एकाएक कमरे की छत भर-भरा कर गिर गई।

गनीमत रही कि जिस साइड में परिवार सो रहा था, वहां छत का मलबा नहीं गिरा और परिवार बाल-बाल बच गया परंतु कमरे में पड़ा सामान मलबे में दब कर टूट गया। बुधवार प्रात: घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद बलवंत सिंह व पूर्व पार्षद गुरमीत कौर ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पार्षदों व परिवार ने प्रशासन से हुए नुक्सान का मुआवजा देने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!