Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2018 08:47 AM
थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने ढाणी अमरपुरा में एक महिला को 470 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।
फाजिल्का (लीलाधर): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने ढाणी अमरपुरा में एक महिला को 470 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. हरबंस लाल सी.आई.ए. स्टाफ फाजिल्का 15 जुलाई 2018 को सायं लगभग 5 बजे जब पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए ढाणी अमरपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही महिला पाशो बाई वासी ढाणी अमरपुरा को संदेह के आधार पर रोक कर चैक किया तो उससे 470 नशीली गोलियां बरामद की।