Edited By swetha,Updated: 11 Nov, 2018 11:22 AM
नगर थाना नं. 1 के प्रभारी परमजीत कुमार व महिला सब-इंस्पैक्टर चंचल ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जगरूप उर्फ कुलविंद्र पुत्र जीत सिंह वासी जम्मू बस्ती उर्फ शहीद भगत सिंह नगर को काबू किया है।
अबोहर(भारद्वाज, स.ह.): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी परमजीत कुमार व महिला सब-इंस्पैक्टर चंचल ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जगरूप उर्फ कुलविंद्र पुत्र जीत सिंह वासी जम्मू बस्ती उर्फ शहीद भगत सिंह नगर को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार श्किायतकत्र्ता महिला के बयानों पर नगर थाना पुलिस ने 14.10.2018 को भा.दं.स. की धारा 376 व 511 के तहत जगरूप सिंह उर्फ कुलविंद्र सिंह वासी जम्मू बस्ती उर्फ शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने अपने बयानों में बताया था कि वह घर में अकेली थी। जगरूप सिंह उसके घर जबरदस्ती आ गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। अब महिला सब-इंस्पैक्टर चंचल व सहायक सब-इंस्पैक्टर राम स्वरूप व अन्य पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर लिया है।