घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति को मारपीट करके किया घायल, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2022 11:29 AM

person was injured due to dispute

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बस्ती मघर सिंह वाली में घरेलू विवाद को लेकर व्यक्ति

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बस्ती मघर सिंह वाली में घरेलू विवाद को लेकर व्यक्ति को मारपीट करके घायल करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ पीड़ित के बयान पर विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

ए.एस.आई. महल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्त्ता राजप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी बस्ती मघर सिंह वाली ने बताया कि उसकी भाभी ममता रानी पत्नी सुरजीत सिंह वासी बस्ती मघर सिंह वाली उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौच कर रही थी तो उसने उसे ऐसा करने से रोका था। जिसको लेकर उसकी भाभी ने अपने घर फोन करके परिजनों को बताया तो उसके बाद उसकी भाभी ममता, अशो सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी कट्टियां वाली, लवली ने 9 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया।

जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़ित को उपचार के लिए मैडीकल कालेज गुरुहरसहाय में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे महल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!