मामा के घर गया था परिवार, हथियारों से लैस लोगों ने कर दिया हमला

Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2024 02:46 PM

people armed with weapons attacked them

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गांव शरीहवाला में एक युवक और उसके परिवार को पीटकर घायल करने वाले 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गांव शरीहवाला में एक युवक और उसके परिवार को पीटकर घायल करने वाले 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता महकप्रीत सिंह पुत्र गुरलाल सिंह वासी महंतवाला हाल शरीहवाला रोड बस्ती लखमीरपुरा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाबा की जगह पर माथा टेकने के लिए गए थे।

माथा टेकने के बाद वह अपने मामा सतपाल सिंह के घर रुका, जहां रात करीब 10 बजे आरोपी जोबनप्रीत सिंह, रोबनप्रीत सिंह पुत्र जीवन सिंह, जीवन सिंह पुत्र जगरूप सिंह, रविंदर सिंह पुत्र केवल सिंह, जश्नप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह 6 अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ आए और शिकायतकर्ता और उसके परिवार को कथित तौर पर पीटा और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!