भाजपा उड़ा रही संविधान की धज्जियां : बराड़

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2018 11:56 AM

panchayati raj organization

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से चंडीगढ़ में पूरे राज्य भर में संविधान के रास्ते अभियान की शुरूआत की गई। चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक के साथ शुरू हुए इस अभियान के लांचिंग कार्यक्रम की मुख्यातिथि पंचायती राज...

फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से चंडीगढ़ में पूरे राज्य भर में संविधान के रास्ते अभियान की शुरूआत की गई। चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक के साथ शुरू हुए इस अभियान के लांचिंग कार्यक्रम की मुख्यातिथि पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन थीं। 

संगठन के प्रांतीय संयोजक एवं फाजिल्का वासीसुखवंत सिंह बराड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में विजयी ब्लाक समिति सदस्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में बराड़ ने बताया कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा की तरफ से संविधान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश का संविधान लोकहित में क्या कहता है, इसी संदेश को कांग्रेस अपने अभियान ‘संविधान के रास्ते’ के जरिए जन-जन तक पहुंचाएगी। 

मीनाक्षी नटराजन ने 2 अक्तूबर 2019 गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान के तहत ब्लॉक सदस्यों को कम से कम 100-100 कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य मीनाक्षी नटराजन ने नए चुने गए ब्लाक समिति सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपनी सेवाएं लोकसभा चुनावों के लिए तैयार किए जा रहे घोषणा पत्र में भी दे सकते हैं। पंचायती राज संबंधित उनके उचित तथा गंभीर सुझावों पर गंभीरता से गौर किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सचिन नायक, अभियान के संयोजक निखिल माथुर, संगठन के पंजाब प्रभारी केवल पठानिया, सह संयोजक जगदीप संधू, जोनल को-ऑर्डिनेटर दीपक वैद, जसप्रीत सिंह सहित सैंकड़ों प्रतिनिधी मौजूद थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!